इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव
राजस्थान के जिला करौली में स्थित सपोटरा विधानसभा के पास नारायणपुर तटवाडा रेलवे स्टेशन-नारौली डांग मुख्य सड़क के आसपास के क्षेत्र में पैंथर की हलचल देखी है तथा आने जाने वाले राहगीरों को रात्रि में मैन रोड पर पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास फोंदया का बड़ रेलवे लाइन सुरक्षा दीवार पर पैंथर बैठा हुआ मिला। इससे लोगों में दहशत है और ग्रामीणों ने पैंथर मूवमेंट से क्षेत्र में 24 घंटे वनकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने और पिंजरा व कैमरे लगवाने के साथ ट्रेक्यूलाइज करवाकर जंगल में छुड़वाने की मांग की है और फोरेस्टर राजेश कुमार मीना ने बताया कि पैंथर पर नजर बनाए रखने के लिए टीम गठित करने के साथ हीमनिटरिंग के निर्देश दिए गए है।