किशोर कुमार दुर्ग छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज नेशनल
छत्तीसगढ़ राजधानी में अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, संचालकों ने लिया फैसला देखना यह है कब तक यह नियम चलेगा
छत्तीसगढ़ में अगर आप भी दो पहिया वाहन का इस्तेमाल करते हैं, तो खबर आपके काम की साबित हो सकती है. लगातार बढ़ते सड़क दुर्घटनाओं के बीच पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है. अब पंप पर बिना हेलमेट के पहुंचने वाले दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा. इस संबंध में पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जानकारी भी दी है.
1 सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान जिले में सख्ती से लागू किया जाएगा. सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट के साथ पहनना अनिवार्य होगा. एसोसिएशन का मानना है कि छत्तीसगढ़ में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल और कुछ मामलों में मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आई. इन घटनाओं में अधिकतर दो-पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट लगी.
अब देखना यह है कि यह नियम छत्तीसगढ़ में कब तक लागू रहता है विगत कुछ वर्षों पहले भी ऐसे ही बहुत से नियमों का पालन कराया गया था परंतु हमारा सवाल यह है यह नियम कुछ दिनों के लिए ही क्यों सदैव के लिए अपनी सुरक्षा का ध्यान हर व्यक्ति नियमों का पालन क्यों नहीं करता शासन प्रशासन भी एवं पेट्रोल पंप संचालक हमेशा यह नियम लागू रखे हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं l