एक बार फिर चुनावी मैदान में दिख सकते हैं वसीम कुरैशी।
हार कर जीतने वाले को बाज़ीगर कहते हैं – वसीम कुरैशी।
नजीबाबाद – नजीबाबाद के रहने वाले और नजीबाबाद से बेतहाशा मोहब्बत करने वाले फिल्म प्रड्यूसर वसीम कुरैशी एक बार फिर से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं। जी हां वसीम कुरैशी होने वाले विधानसभा के चुनाव में फिर अपना जलवा दिखाएंगे। बीते कुछ दिनों से शहर के नताओं को लेकर फेसबुक पर काफी हलचल और प्रतिक्रियाएं चल रही है जिनमे अब एक चेहरा वसीम कुरैशी का जुड़ गया है। नजीबाबाद वासियों से बेपनाह मोहब्बत रखने वाले नजीबाबाद के लिए बहुत-कुछ कर चुके हैं आगे भी नजीबाबाद के नाम और नजीबाबाद वासियों को ऊंचाइयों पर ले जाने की तमन्ना रखते हैं। सोशल मीडिया फेसबुक के माध्यम से जैसे ही उनके चुनाव में उतरने की बात सामने आई तब से ही सोशल मीडिया पर उनके चाहने वालों ने उनके लिए अपनी हमदर्दी दिखाकर उनके कामयाब होने की दुआएं दी। जल्द ही दिसंबर में वसीम कुरेशी अपनी बेटी का जन्मदिन नजीबाबाद वासियों के साथ मनाएंगे और चुनाव लड़ने की घोषणा करेंगे। उन्होंने पहले चुनाव में भी कहा और अभी कहते हैं अगर नजीबाबाद की जनता ने साथ दिया तो नजीबाबाद में चार चांद लगाएंगे। कुल मिलाकर वसीम कुरैशी के चुनावी मैदान में आने से मुकाबला रोमांचकारी और दिलचस्प रहेगा।