इंडियन टीवी न्यूज़ ब्यूरो चीफ भोपाल मध्य प्रदेश प्रवीण कुमार दुबे
PM मोदी शनिवार को जापान की एडवांस E10 बुलेट ट्रेन देखने पहुंचे।
PM मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन एडवांस बुलेट ट्रेन E10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। यहां उनके साथ जापान के PM शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे।
दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने भारत के ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात भी की। इन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे ट्रेनिंग दे रहा है। ये भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे।
सेंडाई पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। लोग हाथों में झंडे लेकर ‘जापान में आपका स्वागत है, मोदी सैन!’ के नारे लगा रहे थे।
इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों में 150 समझौते हुए। जापानी PM ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की बात कही।
जापान के बाद मोदी दो दिन के दौरे पर चीन जाएंगे। वे रविवार को SCO समिट में शामिल होंगे। इसके अलावा मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे।
PM मोदी के जापान दौरे की तस्वीरें…
मोदी और इशिबा E-10 ट्रेन देखने सेंडाई पहुंचे। यह जापान की एडवांस बुलेट ट्रेन है, जिसे विकसित किया जा रहा है।
मोदी ने PM इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन के सफर की यह तस्वीर एक्स पर पोस्ट की है।
तस्वीर बुलेट ट्रेन में बैठे मोदी और इशिबा की है, जिसमें वो लोको पायलट कैबिन में नजर आ रहे हैं।
तस्वीर जापान में बुलेट ट्रेनों को चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारत के लोको पायलटों की है। इनके साथ PM मोदी ने फोटो खिंचाई।
सेंडाई में स्थानीय लोगों ने मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम उनका अभिवादन करते नजर आए।