इंडियन टीवी न्यूज़ जिला रिपोर्टर नरेश जाटव
(करणपुर)राजस्थान में जिला करौली के डांग क्षेत्र में स्थित करणपुर कस्बे की दुर्गम घाटी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसके कारण सड़क धंसने से करणपुर कस्बे का संपर्क कट गया है। मंडरायल-करणपुर मार्ग और खंडार-बालेर मार्ग बंद हैंक्षेत्र में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की सप्लाई रुक गई है। खाद् सामग्री की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। एंबुलेंस सहित आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन बंद है और बिजासन माता मंदिर में भादो मास के दौरान आनेवाले पदयात्रा और 56 भोग आयोजन प्रभावित हुए हैं। और श्रद्धालु मंदिर तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। घाटी में सड़क धंसने से चौपहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद है। और छह दिन से आवागमन ठप होने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। केवल एक ट्रैक्टर ट्रॉली से मिट्टीडालकर औपचारिकता की जा रही