नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो चीफ हजारीबाग
जेएलकेएम सुप्रीमो जयराम महतो ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, छात्र मांगों पर हुई चर्चा
हजारीबाग: 26 अगस्त को हुए विधानसभा घेराव के बाद, छात्र आंदोलन के नेता और डुमरी विधायक जयराम महतो ने आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने छात्रों की लंबित मांगों, विशेष रूप से जेटीईटी (JTET) परीक्षा के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।
जयराम महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को छात्रों की समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर मुख्यमंत्री ने त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को विधानसभा घेराव के बाद मिले आश्वासन को आगे बढ़ाने के रूप में देखा जा रहा है।
छात्र समुदाय लंबे समय से जेटीईटी परीक्षा के आयोजन, स्थानीय नीति और अन्य शैक्षणिक मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहा है। विधानसभा घेराव के दौरान भी छात्रों ने अपनी इन मांगों को जोर-शोर से उठाया था। मुख्यमंत्री से हुई इस मुलाकात के बाद छात्रों में उम्मीद जगी है कि उनकी मांगों पर जल्द ही कोई ठोस फैसला लिया जाएगा।