श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मदनपुरी सहारनपुर के जैन समाज के लोगों द्वारा आज दसलक्षण पर्व का तीसरे दिन उत्तम आर्जव धर्म के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर पंडित इंद्रसेन जैन शास्त्री ने उत्तम आर्जव धर्म के महत्व पर प्रकाश ड़ालते हुए बताया कि मन के भाव में शुद्धता लाना व मन को कपट रहित रखना ही उत्तम आर्जव धर्म है ।
सहारनपुर श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मदनपुरी कॉलोनी सहारनपुर मे जैन समाज के लोगों द्वारा दसलक्षण पर्व का तीसरा दिन उत्तम आर्जव धर्म के रूम में मनाया गया ।आज प्रातः काल जैन मंदिर में जैन समाज के लोगों द्वारा श्रीजी की शांतिधारा व विशेष पूजा अर्चना की गई । आज की शांतिधारा सचिन जैन पत्रकार, सुधांशु जैन, सुनील जैन, अमर जैन, मानसिंह जैन पूर्व पार्षद व राजीव जैन बैंक वालों के द्वारा की गई । उसके पश्चात पंडित इंद्रसेन जैन शास्त्री ने उत्तम आर्जव धर्म के बारे में बताया कि मनुष्य के मन से मायाचारी अवगुणों का समाप्त होना ही उत्तम आर्जव धर्म है । रात्रि में जैन मंदिर में इंद्रसेन जैन परिवार की ओर से धार्मिक प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सचिन जैन, सुधांशु जैन, मयंक जैन, मंदिर कमेटी पदाधिकारी धीरज जैन, सुनील जैन, सुधीर जैन, विपिन जैन, राकेश जैन, सुरेंद्र जैन, गौरव जैन, पीयूष जैन, राजेश जैन , अनुपम जैन, सीमा जैन, सुमन जैन, अनीता जैन,राखी जैन, आभा जैन, रुचि जैन, मंजू जैन, अन्नू जैन, अंजली जैन अन्य जैन समाज के लोग उपस्थित रहे ।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़