प्रशांत सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ जिला
डिंडोरी मध्य प्रदेश
============
महामहिम राज्यपाल मध्यप्रदेश श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। प्रदेश में सभी वर्गों के लोंगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का भी विकास कर रही है। जिससे गांव सुंदर और साफ-सुथरे होने लगे हैं। प्रदेश सरकार योजनाओं के माध्यम से कमजोर लोगों को लगातार आगे बढाने का काम कर रही है। इससे प्रदेश में खुशहाली और संपन्नता आई है। महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल मंगलवार को ग्राम चाडा, जनपद पंचायत बजाग में आयोजित हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सम्पतिया उईके, विधायक डिंडौरी श्री ओमकार सिंह मरकाम, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिप्रकाश धुर्वे, कमिश्नर जबलपुर श्री बी. चंद्रशेखर, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक शहडोल संभाग श्री डी.सी. सागर, कलेक्टर श्री रत्नाकर झा, पुलिस अधीक्षक श्री संजय सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनधि मौजूद थे। वनग्राम चाडा में राज्यपाल श्री पटेल के आगमन पर स्थानीय कलाकारों ने उनका फूलमालाओं, लोकनृत्य एवं लोकगीत के माध्यम से भव्य स्वागत किया। राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्जवलित एवं कन्यापूजन कर हितलाभ वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि डिंडौरी जिले में वन संपदा का आपार भंडार है। यहां की वन संपदा प्रकृति की सौंदर्यता को बढाती है और लोगों का मन मोह लेती है। डिंडौरी जिले में चारो तरफ हरियाली ही हरियाली है, जो कुदरत की अनमोल देन है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार काम किए जा रहे हैं। महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से पोशण आहार बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब इन स्व-सहायता समूहों को स्कूलों के गणवेश सिलाई का काम भी दिया जाएगा, इससे स्व-सहायता समूहों की आमदानी बढेगी। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश में एक नवंबर से जनजातीय क्षेत्रों के लिए राशन आपके द्वार योजना चलाई जाएगी। इस योजना के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में घर-घर राशन पहुंचाया जाएगा।,,,,,,,,,,