दातागंज क्षेत्र के उसहैत पुलिस चौकी नौली में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।
देवकली में श्याम के घर से चोरों ने दीवार काटकर जेवर और 50 हजार रुपये चुरा लिए।
कल रात टिकरा निवासी ऋषिपाल सिंह के इंटर कॉलेज के गेट पर स्थित दुकान में चोरों ने पीछे से नकब लगाने का प्रयास किया।
हालांकि, दीवार मजबूत होने के कारण वे सफल नहीं हो पाए।
अजरऊ में हसीना के घर चोरों ने नकब लगाकर 20 हजार रुपये नकद और जेवर समेत 50 हजार रुपये से अधिक की चोरी की। इसी गांव में महिपाल के घर से चोर उनकी बहू के कुंडल ले गए।
एक अन्य वारदात में चोरों ने सोहनपाल के घर की पिछली दीवार काटकर जेवर और नकदी चुरा ली। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र के लोग भयभीत हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले चार दिनों से नौली पुलिस चौकी क्षेत्र में ही चोर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस सतर्क नहीं है और अब तक एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर पाई है।
इंडियन टीवी न्यूज
बदायूं रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत