दलजीत सिंह चौहान ब्यूरो चीफ Indian Tv News
बरगद के पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, गांव में छाया मातम।
मधुबन मऊ: सुबह सुबह जब गांव के लोग खेत जा रहे थे तो उन्हें बरगद के पेड़ पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव लटका दिखा।
ये खबर मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुराडार मनियर गांव की है।
बरगद के विशाल पेड़ से शव लटके देख, लोगों में सनसनी फैल गई।
मृतक की पहचान सुरेश राजभर पुत्र स्व० बरसन राजभर के रूप में पुष्टि की गई है। इसकी जानकारी जब परिवार वालों को मिली तो परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
यह घटना मंगलवार की सुबह की है, सुबह सुबह खेत जाते समय लोगों ने पेड़ पर लटकता शव देखा।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर गांव के लोगों की भीड़ उमड़ गई और पूरे गांव में दहशत फैल गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को पेड़ से नीचे उतारकर जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
फिलहाल पुलिस अपनी जांच में जुटी हुई है।
आगे की जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ।
धन्यवाद…