झंडा मेले से पहले पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने किया शाकुम्बरी देवी मंदिर का निरीक्षण
सहारनपुर । पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने माता शाकुम्बरी देवी मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। आगामी झंडा मेला, जो 4 सितम्बर 2025 से आरंभ होगा, को देखते हुए उन्होंने मेले की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों का गहन जायजा लिया।
बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए मेले में फ्लड प्लाटून पीएसी की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़