बदायूं में गौशालाओं की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने कड़ा रुख अपनाया है। दल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
सोशल मीडिया पर गौशालाओं से जुड़े वीडियो और फोटो लगातार वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में ग्राम प्रधान, सचिव और पशु चिकित्सक की लापरवाही स्पष्ट दिखाई दे रही है। राष्ट्रीय बजरंग दल की बदायूं टीम ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।
दल ने गौवंशों की स्थिति में सुधार और लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में किसानों की समस्याओं के समाधान का मुद्दा भी शामिल किया गया है। बजरंग दल ने 15 दिन का समय दिया है। इस दौरान सुधार नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।इस मौके पर जिलाध्यक्ष करन दक्ष, प्रांत उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, प्रांत महामंत्री पंकज गुप्ता, प्रांत गौरक्षा प्रमुख विकेन्द्र शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। जिला महामंत्री शिवम् वर्मा, जिला मंत्री श्याम शर्मा, नगर मंत्री गौरव माहेश्वरी और पशु प्रेमी विभोर शर्मा, दीपेश दिवाकर, यश दिवाकर भी उपस्थित रहे।
Indian TV news
ITN NATIONL
BADAUN REPORTER
DEEPENDRA RAJPUT