शिक्षक दिवस के अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने शिक्षकों का किया सम्मान
कन्नौद से पत्रकार ओमप्रकाश टांडी
कन्नौद: शुक्रवार 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट देवास जिले के कन्नौद के कार्यकर्ताओं द्वारा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय कन्नौद के संकुल प्राचार्य श्री मोहनलाल जी मंसोरे, एवं श्रीनिवास विद्या विहार स्कूल के ड्राइंग टीचर श्री जितेंद्र जी चौहान का साल साफा बांधकर पुष्पहार से स्वागत किया और उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी, गुरु ही व दीपक है जो अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर जीवन में प्रकाश की रोशनी डालते हैं, गुरुजनों के मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही समाज में शिक्षा और संस्कार का प्रकाश होता है, शिक्षक दिवस के अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह जी यादव ने भी सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है, स्वागत के दौरान उज्जैन संभाग चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर सुनील जलाँद्रै, प्रदेश मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश टांडी, संभाग कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योति वाघमोडे, जिला प्रवक्ता मितेश राठी, जिला सहसचिव आदर्श शुक्ला, जिला सदस्य सुमेर सिंह दरबार उपस्थित रहे,