सहारनपुर में हत्या की गुत्थी सुलझी
थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने दोनों आरोपीयो को चाकू सहित दबोचा
सहारनपुर । थाना रामपुर मनिहारान पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किए गए हैं।
आपको बता दें कि 27 अगस्त को मल्हीपुर गांव में कंवर सैन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना रामपुर मनिहारान पर मुकदमा दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी मौ. सुहैल पुत्र राशिद अली, निवासी मंडी समिति रोड, मोहल्ला मेहंदी सराय, थाना मंडी व शशांत बरमन पुत्र रामचन्द्र, निवासी आशिर्वाद विहार कॉलोनी, हसनपुर चुंकी, थाना सदर बाजार।
पुलिस पूछताछ में दोनों ने कबूल किया कि 26 अगस्त को मेले में शराब के नशे में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद गुस्से में उन्होंने चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी।गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ा दी गई है और दोनों को अदालत में पेश किया जा रहा है।
इस कार्यवाही में थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह और स्वाट प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में 15 सदस्य पुलिस टीम शामिल रहे
।रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़