दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बोलताक़रम गाँव में पारिवारिक कहासुनी के बाद एक विवाहिता ने सेंदूर का सेवन कर लिया। जानकारी के मुताबिक अनिता देवी 28 पत्नी श्यामबिहारी का रविवार की शाम अपनी सास और ननद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आक्रोश में आकर अनिता ने जहरीला पदार्थ सेंदूर खा लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पहुँचाया, जहाँ उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार विवाहिता की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह