दुद्धी (सोनभद्र)। सोमवार की सुबह कोन थाना क्षेत्र के कोड़वा गाँव में एक 13 वर्षीय किशोर अज्ञात विषैले सर्प के काटने से घायल हो गया। गंभीर स्थिति में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवानदास (13) पुत्र नंदलाल निवासी कोड़वा सुबह करीब 9 बजे घर कुछ दूर स्थित नल पर नहाने के बाद घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे एक अज्ञात विषैले सांप ने उसके दाहिने पैर के अंगूठे पर काट लिया।
अचानक हुई इस घटना से परिजन घबराकर तत्काल निजी साधन से घायल बालक को सीएचसी दुद्धी ले आए, जहाँ चिकित्सकों की टीम द्वारा उसका उपचार शुरू कर दिया गया।
गाँव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल व्याप्त है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह