मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहारनपुर से बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना की
सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जनपद सहारनपुर पहुँचे। यहाँ उन्होंने बाढ़ प्रभावित राज्यों के लिए राहत सामग्री से भरे वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री अंबाला रोड स्थित सरोवर पार्क पहुँचे, जहाँ से उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के बाढ़ पीड़ितों के लिए 50 से अधिक ट्रकों को राहत सामग्री के साथ रवाना किया गया।
इस अवसर पर मंच पर बीजेपी नेता जसवन्त सैनी, कुँवर भूपेन्द्र सिंह, मुकेश चौधरी, राजीव गुम्बर और राघव लखन पाल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार पड़ोसी राज्यों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता पहुँचाई जाएगी।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़