भाजपा मंडल अध्यक्ष और पार्षद पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
जिला ब्यूरो चीफ जावेद अली टीकमगढ़
टीकमगढ़। खरगापुर नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जैन और पार्षद प्रदीप साहू ने कार्यालय पहुंचकर इंजीनियर वीरेंद्र पटेल के साथ गाली-गलौज की और कथित रूप से जान से मारने की धमकी दे डाली। बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों ने शासकीय कार्य में भी बाधा उत्पन्न की।भयभीत इंजीनियर ने लिया अवकाश इस घटना से डरे-सहमे इंजीनियर वीरेंद्र पटेल ने तत्काल एक माह के अवकाश का आवेदन प्रस्तुत कर छुट्टी ले ली। उनके अवकाश पर चले जाने से नगर परिषद के निर्माण संबंधी सभी कार्य ठप पड़ गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चल रहे आवास निर्माण कार्य और अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो गए हैं।
कर्मचारियों का मनोबल टूटा नगर परिषद कर्मचारियों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं सरकारी कर्मचारियों का मनोबल गिराती हैं। यदि समय रहते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो अन्य कर्मचारी भी भय के वातावरण में काम नहीं कर पाएंगे और नगर के विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित होंगे।
पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग घटना के बाद पीड़ित इंजीनियर और नगर परिषद कर्मचारियों ने पुलिस प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक कार्यालय में डर का माहौल बना रहेगा। नगर में चर्चा का विषय इस घटना ने नगर में बड़ा राजनीतिक और सामाजिक विवाद खड़ा कर दिया है। लोग इसे कर्मचारियों के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि सरकारी कर्मचारी ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे पहुंचेगा।