दुद्धी सोनभद्र। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी ने स्नातक (एनईपी) बी.ए., बी.कॉम., बी.एस-सी. के पंचम एवं षष्ठम सेमेस्टर की शैक्षणिक सत्र 2024-25 की विशेष परीक्षा हेतु आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह आवेदन विश्वविद्यालय परिसर, गंगापुर परिसर, एनटीपीसी परिसर तथा वाराणसी, चंदौली, भदोही, मीरजापुर एवं सोनभद्र जनपद के सभी सम्बद्ध महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों के लिए है।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 12 से 16 सितंबर 2025 तक रहेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन की हार्ड कॉपी अपने संबंधित महाविद्यालय में 17 सितंबर 2025 तक जमा करनी होगी। महाविद्यालय अपनी लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड से आवेदन पत्रों को स्वीकृत करेंगे तथा परीक्षा शुल्क का बाउचर जनरेट करेंगे। निर्धारित परीक्षा शुल्क को केवल आरटीजीएस/एनईएफटी के जरिए 18 सितंबर 2025 तक विश्वविद्यालय के निर्दिष्ट खाते में जमा करना होगा।
परीक्षा नियंत्रक श्रीमती दीप्ति मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों से समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने और शुल्क जमा कराने का विशेष आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि समय सीमा के बाद प्राप्त कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।
यह कदम विद्यार्थियों को परीक्षा में भाग लेने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करता है और परीक्षा प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाने में मदद करेगा। अभ्यर्थी दिए गए समय में अपनी औपचारिकताएं पूरी कर परीक्षा अधिकारीयों का सहयोग करें।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह