नरेश सोनी
इंडियन टीवी न्यूज
ब्यूरो हजारीबाग
वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
हजारीबाग। वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने 9 सितंबर को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। यह शिविर थैलेसीमिया और रक्त की कमी से पीड़ित मरीजों की मदद के लिए लगाया गया था।
एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने इस शिविर का उद्घाटन किया। शिविर की शुरुआत डीएसपी पद पर चुनी गईं निधि अग्रवाल के पिता विपिन अग्रवाल ने रक्तदान करके की। उनके बाद राजेंद्र प्रजापति, मनीष कुमार, अशोक मलिक, सचिन कुमार, हासिब खान, शैलेंद्र सिंह, राकेश दास, सूरज कुमार और कई अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों का हौसला बढ़ाते हुए निर्मल जैन ने उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया। निर्मल जैन ने बताया कि निधि अग्रवाल बचपन से ही बहुत होशियार थीं और उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने के लिए काफी संघर्ष किया। उनकी इस सफलता पर निर्मल जैन और पूरे एसोसिएशन को गर्व है।
एसोसिएशन ने घोषणा की है कि अगला रक्तदान शिविर 14 सितंबर को सुबह 10:30 बजे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ही लगाया जाएगा। उन्होंने सभी से इस नेक काम में भाग लेने की अपील की है।
इस शिविर को सफल बनाने में निर्मल जैन, महासचिव विनीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, प्रचार सचिव गौरव यादव, संगठन सचिव रजत जैन और मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।