यमुनानगर में रमन त्यागी के कार्यालय में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
उन्होनें मौजूदा सरकार को घेरते हुए कहा कि यमुनानगर जिले में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने पर यह समझ में आया इनके चारों इंजन फेल हैं।
इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने यमुनानगर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों पहले लापरा गांव और बाद में टापू कमालपुर का दौरा किया और किसानों की वाजिब समस्याओं को लेकर एक बड़ी प्रैस कान्फ्रेंस पूर्व विधायक प्रत्याशी रमन प्रकाश त्यागी के दफ्तर पर आयोजित की
जिसमें उन्होनें बाढ़ के लिए सीधे-सीधे चारों इंजन की सरकार को जिम्मेवार बताया उन्होनें कहा कि सरकार को बरसातों से पहले बहुत तैयारी करनी होती है जो इन्होनें कागज़ों में की हो तो पता नहीं धरातल पर कोई काम किया होता ये हालात बिल्कुल भी न होते और भाजपा सरकार ने इस बार जो मुआवजा तय किया है वह नाकाफी है और किसानों से भद्दा मजाक है।
नायब सैनी सरकार को किसानों के नुक्सान का आकलन लगाना नहीं आया।
कांग्रेस की सरकार ने हमेशा किसानों का साथ दिया है और उनकी समस्याओं को समझा है बेशक पूर्व में कुछ कमियां रह गई थीं जिसका खामियाजा हमने भुगता है।
परन्तु मैं यमुनानगर और प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में जैसे ही हमारी सरकार बनेगी सबसे पहले किसानों का दुख दर्द सुना जायेगा और उनकी सर संभव सहायता की जायेगी।
यमुनानगर से संवाददाता संदीप गाँधी की रिपोर्ट