पर्यावरण संरक्षण लगातार जारी है मुहिम
अकरम खान पटेल की रिपोर्ट।
बैतूल। पर्यावरण बचाव जनजागरण अभियान के तहत विगत वर्षो से लगातार आतिथ्य सत्कार, श्रद्धांजली, जन्मदिन, वर्षगांठ, धार्मिक आयोजनों के साथ जिले के प्रवास पर आए जनप्रतिनिधि अन्य वीआईपी कल्चर जिसने समाज को नई दिशा दी हो के आगमन पर उनका स्वागत जिले में फूल माला या अन्य उपहार से नहीं बल्कि पौधा भेंट कर किया जाता है। जिससे समाज के सभी पर्यावरण बचाने व वनों की अवैध कटाई के प्रति जनमानस में भावना विकसित हो सके। इसी उद्देश्य को लेकर विगत वर्षो से अनवरत् कार्य कर रहे समाजसेवी, पर्यावरणविद शिक्षक मदनलाल डढोरे के द्वारा शहीद वन दिवस के अवसर पर नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक विरेन्द्र जैन को फूलमाला से नहीं पौधा भेंट स्वागत किया। इस नई पहल के स्वागत श्री जैन सराहनीय प्रयास बताया। इस मौके पर उपस्थित राजेन्द्र बेले व अन्य लोगों ने शिक्षक के प्रयास करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में पर्यावरण बचाने के प्रति जाग्रति आएगी।
25 से 30 वर्षो से जारी है अभियान
पूसली निवासी शिक्षक के द्वारा इस नई पहल पर कई बार अपमानित होना पड़ा उसके बाद भी श्री डढोरे द्वारा इस अभियान को स्वयं के व्यय पर स्वागत में पौधा भेंट की मुहिम रखी गई। इनके द्वारा लगभग 3 हजार लोगों को पौधे भेंट किए जा चुके हैं व लगभग 2 हजार पौधों को रोपण भी कर चुके हैं। शिक्षक के द्वारा शैक्षणिक कार्य के साथ समाज को नई दिशा देने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
अंतिम सांस तक जारी रहेगा अभियान
डढोरे का कहना है कि अपने लिए तो कोई भी जीता है पर आने वाली पीढ़ी व वातावरण हरियाली युक्त बनाने का आनंद कुछ अलग ही है। इस अभियान में युवाओं को आगे आकर अपने जन्म दिन व वर्षगांठ पर कम से कम 5 पौधे लगातार उनकी सुरक्षा कर उन्हें बड़ा किए जाने ही सभी अर्थो में प्रयास होगा। श्री डढोरे ने कहा कि जीवन की अंतिम सांस तक पर्यावरण बचाने के लिए वे काम करते रहेंगे व लोगों में जाग्रति लाने के लिए तन मन धन से जारी रखेंगे।