पदभार संभालते ही एक्शन में दिखीं अध्यक्षा पलक नमित ग्रोवर, वार्ड भ्रमण कर सुनी जनता की समस्याएं
करनी कैमोर।। पदभार ग्रहण करने के बाद नगर परिषद अध्यक्षा पलक नमित ग्रोवर नगर विकास को लेकर सक्रिय नज़र आ रही हैं। गुरुवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वे मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष परते, स्वच्छता निरीक्षक पृथ्वीराज सिंह, रामकिंकर तिवारी सहित अपनी टीम के साथ नगर भ्रमण पर निकलीं।
अध्यक्षा ने सबसे पहले वार्ड क्रमांक 06 का दौरा किया और वार्डवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने वार्ड क्रमांक 07 बरापार का भी भ्रमण किया और वहां की समस्याओं को सुना।
वार्डवासियों ने आगामी नवरात्र में मां शारदा की प्रतिमा स्थापना हेतु रंगमंच के सौंदर्यीकरण की मांग रखी, जिस पर अध्यक्षा ने इसे जल्द दुरुस्त करने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद अध्यक्षा का स्वागत किया और वार्ड में आकर समस्याएं सुनने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
नगर भ्रमण के दौरान नगर परिषद की टीम पूरी तरह सक्रिय दिखी और अधिकारियों ने मौके पर कई मुद्दों का समाधान करने का भरोसा दिया।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम गुप्ता की रिपोर्ट