अकरम खान पटेल की रिपोर्ट
बैतूल। डॉक्टर्स को धरती का भगवान कहा जाता है। भारत में कुछ डॉक्टर्स अपने रिसर्च के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। आरडी पब्लिक स्कूल में कार्यरत, युवा चित्रकार व कला गुरु श्रेणिक जैन ने उन्हीं की दो पेंटिंग्स चिकित्सा जगत में मुंबई में विश्व विख्यात हस्तियों को सम्मान स्वरूप भेंट की। जिसमें से एक तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा सम्मान प्राप्त पद्म भूषण व पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ.सुरेश आडवाणी और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा में अपनी सेवाएं दे चुके सुभाष रंजन को जिन्होने मेडिसिन और मेडिकल ऑन्कोलॉजी में सलाहकार प्रोफेसर के पद पर कार्य किया है। सुरेश आडवाणी एक कैंसर विशेषज्ञ हैं जिन्होंने भारत में हेमटोपोइएटिक स्टेम सेल प्रत्यारोपण की शुरुआत की। अपनी शिक्षा के बाद, उन्होंने कई वर्षों तक टाटा मेमोरियल सेंटर में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट के रूप में काम किया। वर्तमान में वे सुश्रुत अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र में परामर्श प्रदान करते हैं। उन्होंने सिएटल, वाशिंगटन स्थित फ्रड हचिंसन कैंसर अनुसंधान केंद्र से अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण के क्षेत्र में अनुभव प्राप्त किया। श्रेणिक जैन की पेंटिंग्स देखकर डॉ सुभाष रंजन और डॉ सुरेश आडवाणी की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि कला से ईश्वर किसी किसी को ही नवाजता है यह उसकी अमूल्य देन है।