स्नातकोत्तर महाविद्यालय अशोक नगर में आज दिनांक 13 सितंबर 2025 को उमंग उच्च शिक्षा हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) के अंतर्गत प्छात्र छात्राओं हेतु समग्र हेल्थ केंप का आयोजन किया गया।
प्राचार्य डॉ रेणु राजेश अध्यक्षता में किया गया कार्यक्रम का संचालन उमंग नोडल अधिकारी श्री चंद्रशेखर जाटव द्वारा किया गया जिसमे कॉलेज के लगभग 200 छात्रों का ब्लड टेस्ट, शुगर, बीपी, बीएमआई, वजन, ओरल हेल्थ, जनरल हेल्थ चेकप किया गया । इसके साथ ही विश्व आत्महत्या दिवस 13 सितंबर के संबंध में मनोरोग चिकित्सक डॉ राम मोहन गुर्जर द्वारा उपस्थित छात्रों को मानसिक कमजोरी, आत्महत्या जैसे विशेष विषय पर जानकारी उपलब्ध कराई गई, उमंग परामर्शदाता श्रीमति वैशाली माथुर द्वारा उमंग स्वास्थ्य केंद्र जिला चिकित्सालय में किशोर किशोरियों को मानसिक, शारीरिक एवं किशोर आयु से संबन्धित समस्याओं के निवारण के संबंध में बताया गया एवं जानकारी दी । एचआईवी एड्स के संबंध में श्री ब्रजपाल एवं दिलीप सोनी द्वारा रोकथाम एवं उपचार के बारे में बताया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग से डॉ गौरव बंसल, राजेश धैर्य, शहीद खान मंसूरी, यसवंत रघुवंशी, संदीप द्वेदी, श्रीमति सुनीता जाटव, ममता यादव, सरिता पटवा, श्रीमति रचना साहू एवं महाविद्यालय परिवार से डॉ रीना वसुनिया, विशाल नरवरिया, डॉ जेपी, जगमोहन साध, जितेंद्र ओझा आदि उपस्थित रहे।
अशोकनगर से मोहन जाटव की रिपोर्ट इंडियन टीवी न्यूज़