शिवालिक जंगल से काटकर लाखों की कीमत की खैर लकड़ी छिपाई गई थी, हरियाणा के पानीपत भेजी जा रही थी
वन विभाग के एक कर्मचारी का नाम का खुलासा, वनकर्मी जंगल से बेशकीमती लकड़ी कटवाकर फार्म हाउस पर छिपाकर रखवा रहा था।
बेहट। शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी वन रेंज क्षेत्र के गांव बड़कलां के पास विकास नगर के एक व्यक्ति के फार्म हाउस पर शिवालिक जंगल से काटी गई खैर की बेश कीमती लकड़ी छिपाई गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने छापा मारा तो लाखों की कीमत की लकड़ी बरामद हुई। जंगल से लकड़ी कटवा कर फॉर्म हाउस पर छुपा कर रखी जा रही थी। चर्चा है कि एक वनकर्मी रात के समय लकड़ी हरियाणा के पानीपत सप्लाई करता है। रेंजर सचिन कुमार ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। अभी इस मामले में और भी खुलासे होने बाकी है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़