संवाददाता विकास विश्वकर्मा शहडोल
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स संपूर्णा शुक्ला एवं उमंग हेल्थ वेलनेस एंबेसडर शक्ति कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
इस अवसर पर वाद-विवाद, रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्न मंच तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। ए.पी.सी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने बताया कि शहडोल जिले के 179 स्कूल से 1200 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। प्रत्येक स्कूल से 2 आरोग्य दूत भी तैयार किये गए है जो अपने स्कूल में कार्य कर रहे है।
उमंग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि आधुनिक जीवन में इंटरनेट एक बुनियादी जरूरत एवं आवश्यक उपयोगी साधन बन गया है। इंटरनेट का उपयोग बड़ी सावधानी पूर्वक करना चाहिए तथा अनावश्यक रूप से सोशल मीडिया के उपयोग से बचना चाहिए। उमंग उत्सव जैसे अन्य गतिविधियों का आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को भी बढ़ाते हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य सावित्री शुक्ला सहित, आभा तिवारी, सुचिता शर्मा सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।