बदायूं में सूखे कुएं में मिले पशुओं के अवशेष, जांच में जुटी पुलिस
बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में गांव अनंदीपुर के पास शनिवार रात सूखे कुएं से पशुओं के चार सिर, जबड़े, खाल व अन्य अवशेष बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। वहीं राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने घटना का विरोध जताया।
इंडियन टीवी न्यूज
बदायूं जिला रिपोर्टर
दीपेंद्र राजपूत