थाना मिर्जापुर पुलिस व स्वाट टीम की बड़ी सफलता
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
सहारनपुर । थाना मिर्जापुर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने चोरी और लूट की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 2 इन्वर्टर, 5 बैटरे और 1 टुल्लू पम्प बरामद किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मुस्तकीम पुत्र शकील निवासी रायपुर तथा उस्मान पुत्र जाहिद निवासी शेरपुर पैलो थाना मिर्जापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने बादशाहीबाग सत्संग भवन और अलीपुर भागूवाला स्थित लेमन घास प्लॉट से सामान चोरी किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन पर गठित टीम ने आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय में पेश कर दिया है।
एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि मिर्जापुर पुलिस और स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने सक्रियता और पेशेवर अंदाज में काम करते हुए लूट की घटनाओं का सफल अनावरण किया है। दोनों शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है और भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़