दुद्धी सोनभद्र। दिघुल गांव में सोमवार की दोपहर सड़क पर हुए हादसे में कम्पोजिट विद्यालय दिघुल में तैनात सहायक अध्यापक सुभाष गुप्ता घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार करीब ढाई बजे अध्यापक सुभाष गुप्ता पुत्र स्व. राजेन्द्र प्रसाद निवासी दुद्धी, शिक्षण कार्य पूर्ण कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव में सड़क पर दो सांड आपस में लड़ते हुए अचानक उनकी बाइक से टकरा गए। टक्कर से वह सड़क पर गिर पड़े और मवेशों की टक्कर की चपेट में भी आ गए।
सौभाग्य से उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे में उनके पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। पीछे से आ रहे अन्य अध्यापकों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुँचाया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।
सोनभद्र, तहसील रिपोर्टर दुद्धी, विवेक सिंह