Kushinagar. India TV Rajesh Maurya पनियहवा पडरौना हाईवे पर कोतरहा पुल के पास मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बैतालपुर डिपो से डीजल और पेट्रोल लेकर आ रहा एक टैंकर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार टैंकर 15 हजार लीटर डीजल और 5 हजार लीटर पेट्रोल लेकर पनियहवा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कोतरहा पुल के समीप चालक का संतुलन बिगड़ गया और टैंकर पलट गया। पलटते ही उसमें लदा डीजल-पेट्रोल सड़क पर फैलने लगा। कई लोगों ने बाल्टी और डिब्बों में तेल भरने की कोशिश भी की। सूचना पर हनुमानगंज थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को समझा-बुझाकर दूर हटाया।
सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया और प्रशासन ने टैंकर सीधा कराने की कार्रवाई शुरू की। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और टैंकर में आग नहीं लगी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। India TV Rajesh Maurya