लखनादौन में भू-माफिया का मकड़जाल अवैध कॉलोनियों के साथ मौत का खतरा, प्रशासन मौन
इंडियन न्यूज तहसील रिपोर्टर संतोष गोल्हानी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान से प्रकाशित खबर सिवनी
लखनादौन नगर में भू-माफिया जिस तरह बेखौफ होकर अवैध कॉलोनियों का निर्माण कर रहे हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि उन्हें रोकने वाला कोई नहीं है आए दिन नियमों का उल्लंघन कर नई कॉलोनियां बनाई जा रही हैं, लेकिन न तो नगर परिषद अध्यक्ष और न ही सीएमओ गीता वाल्मिकी की ओर से कोई कार्रवाई की जा रही है सवाल यह है कि आखिर किस दबाव में ये अधिकारी भू-माफिया को बचाने की कोशिश कर रहे हैं क्या यह सब मिलीभगत का नतीजा है या फिर किसी बड़े नेता का हाथ है अवैध कॉलोनियों का कारोबार लखनादौन में तेजी से फल-फूल रहा है भू-माफिया बिना किसी अनुमति के किसानों की जमीनों को छोटे-छोटे प्लाटों में काटकर बेच रहे हैं इन कॉलोनियों में न सड़क है न बिजली-पानी और न ही सीवेज का कोई इंतजाम भोले-भाले ग्राहक ठगे जा रहे हैं और उनका भविष्य खतरे में है लेकिन अब स्थिति और भी भयावह हो गई है एक और बड़ा सवाल यह है कि ये कॉलोनियां जिस तरह बन रही हैं उनके इर्द-गिर्द गैस पाइपलाइन का भी विस्तार किया गया है यह एक बड़ा खतरा है गैस पाइपलाइन के पास अवैध निर्माण किसी भी समय एक बड़ी अनहोनी को जन्म दे सकता है भोपाल में हुए गैस हादसे को भला कौन भूल सकता है और भी कई जगहों पर ऐसे हादसे हो चुके हैं। फिर लखनादौन की जनता के लिए मौत का आशियाना क्यों बनाया जा रहा है पहले भी कई बार अखबारों में इस तरह की खबरें प्रकाशित हुई हैं, लेकिन प्रशासन ने इन पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा हर बार खबर छपने के बाद हलचल होती है फिर सब शांत हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे अवैध कॉलोनियों को बचाने के लिए शासन और प्रशासन के बीच एक समझौता हो गया है। नगर परिषद की जिम्मेदारी है कि वह अवैध निर्माण पर रोक लगाए लेकिन यहां तो सब कुछ आंखें मूंदकर किया जा रहा है सीएमओ गीता वाल्मिकी की चुप्पी भी कई सवाल खड़े करती है। क्या उन्हें इन कॉलोनियों की जानकारी नहीं है या फिर वे जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही हैं जनता अब यह जानना चाहती है कि कब अवैध कॉलोनियों की जांच होगी कब भू-माफिया पर लगाम लगेगी क्या प्रशासन सिर्फ खबर छपने का इंतजार करता रहेगा या फिर वास्तव में कोई सख्त कदम उठाएगा यह सिर्फ एक नगर की समस्या नहीं बल्कि पूरे समाज की है जहां कानून को ताक पर रखकर अवैध काम हो रहे हैं और अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं क्या इस बार शासन-प्रशासन की नींद टूटेगी या फिर भू-माफिया का यह खेल ऐसे ही चलता रहेगा

About the Author
Post Views: 70