उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आज सहारनपुर में
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आह्वान : स्वदेशी अपनाओ, प्रदेश को आगे बढ़ाओ
रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए बस यात्रा रहेगी निशुल्क
सहारनपुर ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनमंच कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय और देसी वस्तुओं की बिक्री को बढ़ावा देना प्रदेश के आर्थिक विकास में सहायक होगा।
मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं और व्यापारियों से अपील की कि वे स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें और इनके प्रचार-प्रसार में योगदान दें।
रक्षाबंधन के त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 8, 9 और 10 अगस्त को उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। यह सुविधा रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों को समर्पित है ताकि वे अपने भाइयों से मिलने निर्बाध यात्रा कर सकें।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़