उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत सहारनपुर
के जिला अध्यक्ष/प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश गोयल तथा महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता के नेतृत्व में आज दिनांक 4/8/025 को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नाम एक ज्ञापन महापौर आदरणीय डॉक्टर अजय सिंह जी को दिया।
ज्ञापन में नगर निगम द्वारा किए गए जी आई एस सर्वे में हो रही विसंगतियों तथा भ्रष्टाचार को समाप्त करने की मांग की गई।
पिलखनी मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए उपकरण तथा उचित इलाज करने की मांग की गई।
सरसावा हवाई अड्डे पर शीघ्र ही हवाई यात्रा शुरू करने की मांग की गई।
महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने यह ज्ञापन आज ही माननीय मुख्यमंत्री जी को देने का आश्वासन दिया।
ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष/प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश गोयल, महानगर अध्यक्ष पंकज गुप्ता, संरक्षक यतेंद्र गुप्ता, जिला महामंत्री सुनील राणा, जिला युवा महामंत्री/प्रांतीय मंत्री एकांश अग्रवाल, महानगर कोषाध्यक्ष सौरभ रोहिल्ला, महानगर युवा अध्यक्ष कन्हैया सिंगल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़