मंत्री विजयवर्गीय ने किया लोकार्पण व भूमि पूजन
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गी रविवार को देर शाम ताल आए मंडी प्रागंण में नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया उन्होंने अमृत मिशन 2.0 के तहत 3 करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पेयजल टंकी और 3 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत के लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के कार्य का भूमि पूजन किया 23.59 लाख की लागत से बनी सड़कों का लोकार्पण किया सांसद अनिल फिरोजिया राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर विधायक चिंतामणि मालवीय भाजपा नेता राजेश परमार मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ मंचासीन थे
नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश परमार ने स्वागत भाषण देते हुए ताल फन्टे से चंबल नदी तक फोर लाइन की स्वीकृति और नगर परिषद के लिए नए भवन की स्वीकृति के लिए मांग पत्र भी मंत्री विजयवर्गीय को दिया नगर परिषद अध्यक्ष परमार सहित पार्षदों ने 101 किलो वजनी फूलों की माला से मंत्री का स्वागत किया इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार शर्मा ने किया आभार नगर परिषद सीएमओ गौरव शर्मा ने माना