रेत घाट में बिजली का तार टूटने से भैंस की मौत, किसान को हुआ भारी नुकसान
गोंदिया। तिरोड़ा तहसील के अंतर्गत बोंडरानी-अर्जूनी रेत घाट के डेपो के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां रेत भरने आए एक टिप्पर से टकराकर बिजली का केबल तार टूट गया और जमीन पर गिरा रहा। इसी दौरान सावरा निवासी किसान सहेसराम बानेवार अपनी भैंस को खेत से घर ले जा रहे थे। रास्ते के किनारे गिरे तार की चपेट में आने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह हादसा रेत डेपो संचालक की लापरवाही के कारण हुआ है। उनका कहना है कि डेपो प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसकी वजह से यह जानलेवा घटना घटी।
हादसे से किसान को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि पीड़ित भैंस मालिक को उचित मुआवजा दिया जाए और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
गोंदिया जिल्हा रिपोर्टर
महेंद्र कनोजे की रिपोट