रिपोर्टर राजेन्द्र धाकड़
नर्मदापुरम-
नर्मदापुरम के युवा समाजसेवी रक्तदान, गौ सेवा एवं अनेक सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करने वाले समाजसेवी शिवा मेषकर को कुचबंदिया समाज नर्मदापुरम का नगर अध्यक्ष बनाया गया है, नगर अध्यक्ष बनने पर श्री मेषकर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है, और जिम्मेवारी मिलने के बाद उन्होंने कहा कि वह धर्म की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। सभी को एक साथ लेकर चलने की बात कही उन्होंने कहा कि आज के समय में संगठित होकर ही समाज का उत्थान किया जा सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुचबंदिया, जिला अध्यक्ष सुनील कुचबंदिया एवं संगठन के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और अपनी लगन और मेहनत से समाज को नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध होने का वचन लिया है, शिवा मेषकर की नर्मदापुरम के युवाओं में अच्छी पकड़ है, इससे पहले वह राष्ट्रवादी युवा वाहिनी के जिला मंत्री ओर जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं, उनके नेतृत्व में युवा वाहिनी ने शहर में बड़े- बड़े आयोजन किए है, इस नियुक्ति से उनके साथियों और समर्थकों में जश्न का माहौल है, सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां मिल रही है।