मयूरभंज जिले के बड़साही ब्लॉक अंतर्गत सरकारी उच्च विद्यालय, सांकेरकोठा में 7 और 8 सितंबर को दो दिवसीय जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न खेल स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधान शिक्षक श्री सदानंद मुर्मू की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में पूर्णचंद्रपुर उच्च विद्यालय, यदुनाथपुर के सेवानिवृत्त प्रधान शिक्षक श्री गिरिजा महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि “खेल और शिक्षा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में सांकेरको क्लस्टर के सीआरसीसी श्री रामचंद्र बेहरा मुख्य वक्ता तथा यदुनाथपुर क्लस्टर के सीआरसीसी श्री शंख किस्कू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अनुशासन एवं सकारात्मक सोच के माध्यम से स्वयं को एक बेहतर नागरिक के रूप में विकसित करने का संदेश दिया। साथ ही देश के विकास में युवाओं की भूमिका पर भी जोर दिया।खेल प्रतियोगिता का संचालन शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री पार्थसारथी जेना ने किया। वहीं शारीरिक शिक्षा शिक्षक श्री शंकर मार्डी एवं श्री शरत कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस अवसर पर सांकेरको उच्च विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षाकर्मियों ने विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान किया।
मयूरभंज से हिमांशु शेखर प्रहराज।