अलीगढ़ के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालते ही अपराध और अव्यवस्था के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब थानों में पहुंचने वाले हर फरियादी को प्रार्थना पत्र की रिसीविंग दी जाएगी और सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर ली जाएगी। इससे पीड़ित लोगों को बार-बार थाने के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। SSP ने महिला सुरक्षा को भी अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि जनपद में महिलाओं की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा। वहीं, गैंगस्टर और कुख्यात अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
लोकेशन: अलीगढ़, उत्तर प्रदेश पूरी खबर पीड़ित व्यक्ति को थाने में दिए जाने वाले प्रार्थना पत्र की रिसीविंग अनिवार्य रूप से दी जाएगी। साथ ही सात दिनों के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। उनका कहना है कि इस कदम से फरियादियों को थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
अपराधियों पर नकेल कसते हुए उन्होंने यह भी ऐलान किया कि गैंगस्टर और कुख्यात अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है प्राथमिकता दी जाएगी और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रिपोर्टर: अजय सोलंकी, मथुरा