सहारनपुर में आज किसान मजदूर संगठन ने स्थापना दिवस के मौके पर एक महापंचायत का आयोजन किया, महापंचायत में किसने की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा हुई साथ ही अधिकारियों को महापंचायत में बुलाया गया और उन्हें किसने की समस्याओं से अवगत कराया किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूर्ण सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि किसानों की जो समस्याएं हैं उनसे अधिकारियों को अवगत कराया गया है साथ ही वह मांग करते हैं कि किसानों का जो कर्जा है वह माफ होना चाहिए क्योंकि किस देश का अन्नदाता है वहीं बिजली के बिल इतने ज्यादा आ रहे हैं कि किसानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है हम चाहते हैं कि किसानो का बिजली बिल 300 से ऊपर ना हो और जो सरकार ने जीएसटी कटाई है उसे किसानों का कुछ भी फायदा नहीं हुआ है किसानों के जो कृषि यंत्रों पर 5% जीएसटी लगाई गई है उसको भी हटाया जाए अगर सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देगी तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़