मौके से तमंचा, कारतूस और उपकरण बरामद, चोरी की बाइक बरामद
सहारनपुर । थाना देवबंद पुलिस और गोकशों के बीच ग्राम बीबीपुर के जंगल में देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोकश शाकिर उर्फ गोलू पुत्र असगर निवासी वक्फ दारुल उलूम खान खा, गोली लगने से घायल हो गया जिसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया । जबकि उसके दो साथी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, गोकशी करने के उपकरण और बिना नंबर की चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार शाकिर के खिलाफ गोकशी, आर्म्स एक्ट, मारपीट और चोरी जैसे चार मुकदमे पहले से दर्ज हैं। फरार बदमाशों की तलाश में लगातार कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में अपराध और गोकशी पर रोकथाम के लिए जनपदीय पुलिस की सघन चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़