कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एक डेयरी फार्म के कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी राजू यादव के रूप में हुई है, जो पिछले कई सालों से यहां डेयरी पर काम कर रहा था।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका.
राजू शनिवार से लापता था। रविवार को उसका शव डेयरी के पास ही एक पेड़ से लटका मिला, जिसके बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिलने के कारण परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डेयरी मालिक से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़