बालाघाट मध्य प्रदेश रामपल्ली देवबर्रा का युवक स्पदना माइक्रो फाइनेंस लिमिटेड बालाघाट की लांजी शाखा में कलेक्शन एजेंट के पद पर कार्यरत शुभम वाहने 26 वर्ष चिचटोला से लापता था,।वह 4 सितंबर को वसूली के लिए गया था।लेकिन वापस नहीं आया परिवार वालों ने जांच पड़ताल की नहीं मिला तो गोंदिया जिले के सालेकसा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर जाच जारी की तब 20 सितम्बर 2025 को 16 दिन बाद दशरथटोला खेड़ेपार गांव के एक किसान के खेत में बोरे में दो टुकड़ों में लाश पाई गई। जिसकी पहचान शुभम वाहने 26 वर्ष के रूप में हुई है ज्ञात हो 4 सितंबर का आखिरी मोबाइल लोकेशन ग्राम चिचटोला,दिखाया जाता है चर्चा के अनुसार बताया जाता है कि चिचटोला के व्यक्ति के घर वसूली कर उसी घर में मोबाइल चार्जिंग में डालने की बात की जा रही है,लेकिन गाड़ी क्रमांक एम 36 ए एल 6939 का तथा उसके मोबाइल का पता नहीं चला हैं। सालेकसा सब पुलिस शव का पोस्टमार्टम कर शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक शुभम के हत्यारे पुलिस के पकड़ के बाहर है आगे की जांच स्थानिक थानेदार बुराड़े के मार्गदर्शन में जारी हैं।
संवाददाता
तामेश्वर पंधरे
गोंदिया जिला ब्यूरो चीफ