एसीसी रामलीला मैदान में बिजली गुल, मचा हड़कंप – घंटों बाधित रहा रामलीला मंचन
कटनी।।कैमोर एसीसी रामलीला मैदान में विगत रात्रि बड़ा हादसा टल गया। अचानक हुए पॉवर कट से पूरा मैदान अंधेरे में डूब गया। करीब एक घंटे तक लाइट बंद रहने से जहां रामलीला का मंचन ठप हो गया, वहीं झूले का आनंद ले रहे बच्चे भी लंबे समय तक झूलों में ही फंसे रहे।
लोगों में दहशत का माहौल
बिजली गुल होते ही मैदान में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुकानदारों का धंधा प्रभावित हुआ और मेला घूमने आए लोगों में डर का माहौल व्याप्त हो गया।
पुलिस ने संभाली स्थिति
अचानक हुए इस पॉवर कट के दौरान पुलिस टीम ने मैदान में मोर्चा संभालकर किसी भी अनहोनी को टालने में अहम भूमिका निभाई।व्यवस्थाओं पर उठे सवाल
लगातार हो रही तकनीकी गड़बड़ियों और अचानक हुए इस बड़े पॉवर कट ने एसीसी रामलीला मैदान में की गई व्यवस्थाओं की पोल खोलकर रख दी है। कई लोगों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि इस स्तर के आयोजन में बिजली की बैकअप व्यवस्था का न होना आयोजकों की लापरवाही को उजागर करता है।
लोगों की मांग – ठोस समाधान जरूरी
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे आयोजन में बिजली व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से बचा जा सके।
इंडियन टीवी न्यूज़ कैमोर से श्याम कुमार गुप्ता की रिपोर्ट