दुद्धी (सोनभद्र)।(विवेक सिंह) ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बीड़र निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग इंद्रावती देवी एनीमिया की शिकार थीं शरीर में खून की कमी थीं ,जिसको देखते हुए तत्काल ब्लड डोनेट करने का निर्देश चिकित्सक ने परिजनों को दिया । मरीज के तीन बच्चे हैं । घर परिवार के कोई भी लोग ब्लड डोनेट करने को तैयार नहीं थे । ऐसी स्थिति में प्रगति फाउंडेशन के संस्थापक विकास कुमार अग्रहरी व समाजसेवी राजू शर्मा , जय बजरंग अखाड़ा समिति रामनगर अध्यक्ष बबलू चन्द्रवंशी , प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी के सराहनीय पहल पर रामनगर वार्ड 10 दुद्धी निवासी टिंकू चन्द्रवंशी उम्र 40 वर्ष पुत्र नागेंद्र चन्द्रवंशी द्वारा फरिश्ता बन ब्लड डोनेट करने के लिए सहस्त्र स्वीकार कर लिया। इस प्रकार दिव्यांग महिला का जान बचाया गया। इस सराहनीय कार्य का प्रबुद्धजनों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा किया है।