उरई(जालौन):
जालौन कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी:
जालौन कोतवाली पुलिस ने अवैध पटाखों की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 12,900 देशी सुतली बम, 816 पैकेट आँधी तूफान माचिस पटाखा और 300 पैकेट दीवार मार पटाखा बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये बताई जा रही है। दशहरा और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए जनपद पुलिस सक्रिय हो गयी है। पुलिस अधीक्षक डाॅ. दुर्गेश कुमार के निर्देशों के क्रम में पुलिस लगातार अवैध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी को सूचना मिली कि नत्थू तिराहा से पुरानी हाट जाने वाली सड़क के पास अवैध आतिशबाजी का भंडारण है। सूचना मिलते ही कोतवाल समेत, चौकी प्रभारी व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से मुहल्ला तोपखाना निवासी मोहम्मद हामिद एलपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 12,900 देशी सुतली बम पीस, 816 पैकेट आँधी तूफान माचिस पटाखा और 300 पैकेट दीवार मार पटाखा शामिल हैं। सभी सामग्री लोडर वाहन में रखी हुई थी। बरामद विस्फोटक सामग्री को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस टीम के साथ कांस्टेबल बृजबीर सिंह, विश्वनाथ प्रताप, विवेक राजपूत और चालक मुकेश कुमार शामिल रहे। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि अवैध आतिशबाजी पकड़ी गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछतांछ की जा रही है।
(अनिल कुमार ओझा ब्यूरो प्रमुख
उरई-जालौन) उत्तर प्रदेश