खबर जनपद एटा से
छत से गिरा मासूम,मेडिकल कॉलेज से हायर सेंटर रेफर
एटा/ बागवाला थाना क्षेत्र के गांव नगला मडिया में छत पर खेलते समय एक 4 वर्षीय कौशल पैर फिसलने से छत से गिर गया
घायल बच्चे को तुरंत एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया
जहाँ से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया है
घटना की जानकारी देते हुए घायल के चाचा जितेंद्र कुमार ने बताया कि कौशल उनके भाई जसवीर का बेटा है
देर शाम को वह अन्य बच्चों के साथ छत पर खेल रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ा
रिपोर्ट:विजय कुमार इंडियन टीवी न्यूज एटा