MATHURA BREAKING NEWS
जमीन विवादों में मारपीट और फायरिंग रोकने के लिए SSP ने बनाई विशेष कार्ययोजना।
8 दिन में भूमि विवादों और IGRS शिकायतों के निस्तारण के निर्देश।
थाना दिवस और तहसील दिवस पर राजस्व-पुलिस की संयुक्त टीम करेगी सुनवाई।
गैंगस्टर, हिस्ट्रीशीटर और भू-माफियाओं को चिह्नित कर गैंगस्टर एक्ट के तहत होगी कार्रवाई।
आपराधिक छवि वाले प्रॉपर्टी डीलरों पर भी पुलिस की पैनी नजर।
विवादित संपत्तियों में नियमानुसार धारा 164 BNSS के तहत कार्रवाई के निर्देश।
प्रत्येक थाने में भूमि विवादों का रजिस्टर होगा मेंटेन, विवादों और शिकायतों की होगी नियमित मॉनिटरिंग।
जमीन विवादों को थाने में बैठाकर दबाने वाले मामलों की भी होगी जांच।
लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी की तय होगी जवाबदेही।
SSP श्लोक कुमार खुद करेंगे मॉनिटरिंग, सभी संबंधित अधिकारियों से 7 दिन में अनुपालन रिपोर्ट तलब।
जमीन विवादों पर पुलिस का सख्त रुख, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।
