नरेश सोनी इंडियन टीवी न्यूज नेशनल ब्यूरो हजारीबाग।
“जी.एम. महाविद्यालय में आधुनिक समय में युवाओं में बेरोजगारी पर सेमिनार का आयोजन”
हजारीबाग: दिनांक 24 सितंबर 2025 को जी.एम. महाविद्यालय हजारीबाग में आधुनिक समय में बेरोजगारी का कारण पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्राचार्य ने सेमिनार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में चल रही शिक्षा पद्धति सर्टिफिकेट आधारित है जो युवाओं में बेरोजगारी का एक बहुत बड़ा करण है जरूरत है कि विद्यार्थी कौशल आधारित शिक्षा से जुड़े तभी भारत की बड़ी आबादी को रोजगार से जोड़ा जा सकता है l
महाविद्यालय के सचिव विनय कुमार ने कहा कि रोजगार के लिए शिक्षकों को बच्चों में रोजगार के लिए इच्छा शक्ति को जागना होगा तभी युवा रोजगार से जुड़े नवीन तकनीक को सीखने का प्रयास करेंगे और बेरोजगारी को कम किया जा सकता है l
महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक रंजन कुमार ने बेरोजगारी के चार प्रकार पर विस्तृत जानकारी बच्चों को प्रदान किये l
सेमिनार में कला विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें प्रथम स्थान सुरुचि कुमारी, द्वितीय स्थान सुनैना कुमारी , तृतीय स्थान रिया कुमारी तथा पल्लवी कुमारी ने प्राप्त किये इसके अलावे विभिन्न विद्यार्थियों निशा कुमारी,नंदनी कुमारी, नेह कुमारी,सिमरन कुमारी,रानी कुमारी, लाडली कुमारी, आर्यन कुमार,ऋषि कुमार,सागर कुमार, पिंटू कुमार,सोनम भारती ने भी भाग लिया l सभी को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सेमिनार में महाविद्यालय के शिक्षक नीलिमा कुजूर, पूनम कुमारी, दीपेंद्र कुमार, उर्मिला राणा, प्रिया कुमारी अजय कुमार तथा रानी कुमारी इत्यादि ने भी सेमिनार को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिए l