सहारनपुर बिहारी गढ
गुरुवार सुबह दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेस वे पर अचानक तेज रफ्तार कार के सामने आए कुत्ते को बचाने के लिए आगे पीछे चल रही तीन कारें आपस में भिड़ गई, गनीमत रही कि तीनों कारे तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई परंतु कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही बिहारीगढ़ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, और कार में सवार लोगों का हाल चाल जानते हुए पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की बात कही, लेकिन कार मालिकों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से साफ इन्कार कर दिया। इस हादसे में सबसे आगे चल रही कार जिसने कुत्ते को बचाने के लिए तेज ब्रेक लगाएं उसका मालिक कार सहित मौके से देहरादून की तरफ फरार हो गया।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
